मैं कृत्या हूँ
कृत्या - मारक शब्द शक्ति,
कृत्या - जो केवल सच के साथ चलती हो,
कृत्या - जो पूरी तरह सही का साथ देती हो ।

 
 

कृत्या प्रकाशन की  पुस्तकें
कृपया लिंक देखें

 

 

 

 

 

शब्द मर जाते है
मुँह से निकलते ही
कुछ लोग कहते हैं
लेकिन
जिन्दगी शुरु होती है
उसी दिन उनकी
मेरा कहना है

इस सदी की सबसे महत्वपूर्ण कवयित्री एमिली डिकेन्सन ने शब्द के बारे में लिखा है। उनका सवाल यह है यदी शब्द इतने शक्तिहीन या मर्त्य हैं तो उनसे कविता कैसे प्रस्फुटित हो सकती है , क्यों कि कविता स्वयं में जिन्दगी है। वैदिक दर्शन शब्द को ब्रह्म मानते हुए कवि को ब्रह्मा का दर्जा देता है। कवि सृष्टा है तो कविता सृष्टि। पुनः सवाल यह उठता है कि यदि क्या शब्द अपनी शक्ति खो सकता है? क्यों कि व्यवहार में हम देखते हैं कि सभी शब्द प्रभावशाली नहीं होते, और कविता के नाम पर लिखी गई हर पंक्ति कविता नहीं होती।

रति सक्सेना
और »

 

 

जरा सोचूँ
सोचूँ बावजूद डर के
सोचूँ बावजूद डरे हुओं के

सोचूँ
डर सिपाही में है या हमारी चोरी में
डर मृत्यु में है या जीने की लालसा में
डर डरा रहे राक्षस में है या खुद हमम
दिविक रमेश
*
तुम मुझे मिलो
तो बस यों मिलो
जैसे दरिया सागर से मिलता है

नदी बन कर मत मिलना, मिट जाओगी
फिर कैसे खोजोगी अपना अस्तित्व!
रविन्दर भट्ठल
*
वे सुन नहीं सकते
हालाँकि वे सुनना चाहते हैं
पेड़ों और हवाओं के गीत
दरियाओं का संगीत
आबी परिंदों की आवाजें
शहंशाह आलम की कविता
शहंशाह आलम

और »

 

मुक्तिबोध आगाह करते हैं कि "मनोमय तत्व के संवेदना-पुंजों को प्राप्त करना कवि का आद्य- प्राथमिक-कर्तव्य है।सच तो यह है कि सृजन- प्रक्रिया में कवि निराला जीवन जीता है।उसे उस जीवन को ईमानदारी से ,आग्रह्पूर्वक और ध्यानलीन होकर जीना चाहिए।नहीं तो बीच- बीच में सांस उखड़ जायगी,और उसके फलस्वरुप काव्य में खोंट पैदा होगी।"सृजन -प्रक्रिया के दूसरे क्षण से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण बात है उन जीवन- मूल्यों और जीवन-दृष्टियों का मनस्तत्व के साथ संगम होना।प्रश्न उठता है कि वे जीवनादर्श किसके हैं,जो कि स्वाभाविक प्रश्न है।वह सौंदर्य-प्रतिमान किस वर्ग के सौदर्याभिरुचि ने उत्पन्न किया है? उसका औचित्य, उसकी सीमाएं क्या है? आदि,आदि।
सुशील कुमार
 ....और »  

 

1)राजनीतिक स्वतंत्रता-
सावधान, जन्मभूमि किसी का चारागाह नहीं है,
घास यहां की पहुंच पेट में कांटा बन जाता है।
-नीम के पत्ते
2)शोषण से स्वतंत्रता-
वे भी यहीं दूध से जो अपने श्वानों को नहलाते हैं,
ये बच्चे भी यहीं,कब्र में दूध-दूध जो चिल्लाते हैं।
-हुंकार
3)वर्ण और जाति से स्वतंत्रता-
अनाचार की तीव्र आंच में अपमानित अकुलाते हैं,
जागो बोधिसत्त्व भारत के हरिजन तुम्हें बुलाते हैं,
जागो विप्लव के वाक्, दंभियों के इन अत्याचारों से,
जागो हे, जागो तप निधान!दलितों के हाहाकारों से।
-रेणुका
दिनकर
और »  

 

नील इन्दीवरमधुर की क्रान्तिवाले श्याम जलधर
प्रभिन्नाञ्जनराशि से स्तर स्तर जमे अति पीन होकर
गर्भिणी के स्तनाग्रों की श्याम प्रभले छा दिगंतर
व्योम में उमड़े घुमड़ कर, आ गई पावस, प्रिये लो!

चातकों के कुल तृषाकुल याचना करते सतत ही
तीय अवलंबन जलद कर श्रुति मधुर ध्वनि अतिसुभगरा,
खंड शतशत धार झर झर मंद मंद मधुर गमन कर,
प्राणघन आल्हाद सीकर, आ गई पावस, प्रिये लो!

अशनि रव मर्दन प्रतिध्वनि इन्द्रधनु अपना उठाये
तडित की चंचल छिटकती चपल प्रत्यंचा चढ़ाये.......

ऋतु संहार
कालिदास
(पिछले अंक से आगे)
अनुदितः रांगेय राघव

 और »

VOL - III/ PART X

(मार्च 2008 )

संपादक :  रति सक्सेना


मेरी बात | समकालीन कविता | कविता के बारे में | मेरी पसन्द | कवि अग्रज
हमसे मिलिए | पुराने अंक | रचनाएँ भेजिए | पत्र लिखिए