|
कृष्ण
कुमार यादव भारतीय डाक विभाग में अधीक्षक हैं, आपकी कविता आसपास की
सहज घटनाओं को सरलता से बताने की कोशिश करती हैं। पता है
kkyadav.y@rediffmail.com
सभ्यताओं का संघर्ष
सभ्यताओं का संघर्ष
एक सभ्यता और दूसरी सभ्यता
के बीच अन्तर करता
और उनमें एक द्वन्द्व पैदा करता
लेकिन इससे पहले कि
एक सभ्यता विजित होती
उसके द्वारा पल्लवित पुष्पित
दूसरी सभ्यता भी
सर उठा के खड़ी हो जाती
अब
वह किसी सभ्यता के
रहमो करम पर नहीं
खुद को
अभ्यता का मापदण्ड मानती है
बस
ऐसे ही चलता है
सभ्यताओं का संघर्ष
कौन जानता कि यह
मानव का संघर्ष है।
|