ईश्वर कृष्ण
 


ईश्वर कृष्ण एक कलाकार है जो अम्बेडकर की विचारधारा से प्रभावित हैं। उनकी कविताएँ मानवीय विचारधारा से सरोकार रखती हैं। सरल रेखा सी गन्तव्य तक सहजता से पहुँचती हैं, किन्तु अर्थ नहीं खोती हैं।

कोई सितारा

टिमटिमाते तारें भी बात करते हैं
आप से अपनी बातें
जब आप तनहां हो
ऐसे
जैसे किसी अनजान सुनसान
रास्ते पर
चल पड़े हो अकेले
अपनी साँसे थामें हुए
और रास्ता खाली हो
कोई शब्द नहीं
असहाय
जब आपकी निगाहें
देखें खुले आसमान में
सहमा सहमा सा
कोई सितारा
जो युगों से
आपकी प्रतीक्षा में हो
कुछ कहने के लिए
टिमटिमाते तारे भी कहते हैं
बहुत कुछ.....

मुल्क खामोश

शान्ती और अमन का
आजाद मुल्क मेरा
लड़ने को तैयार
होशीयार खबरदार
लेकिन
बीच बीच में
युद्ध विराम
फिर युद्धरत
फिर युद्धविराम
फिर फिर युद्धरत
फिर फिर युद्धविराम
खबर आई
युद्धा नहीं बचे
पतलून में
पेशाब कर देने वाली
नापाक कौम बची है
इस पार भी
उस पार भी
खबर आई
सन्धि हो गई
चलो अच्छा हुआ
कोलाहल थमा
नगाड़ा थमा
मुल्क खामोश
 


मेरी बात | समकालीन कविता | कविता के बारे में | मेरी पसन्द | कवि अग्रज
हमसे मिलिए | पुराने अंक | रचनाएँ भेजिए | पत्र लिखिए | मुख्य पृष्ठ