|
Alicia
Partnoy
आत्मवक्तव्य
उन्होने मेरे पाँवों के नीचे से
मेरे देश को खींच लिया
निष्कासन- यह नाम देकर
अचानक इस तरह
मेरे पैरों के नीचे की जमीन खींच ली
मेरे चारों ओर अब दूरियाँ ही दूरियाँ
लेकिन इस घटना से पहले
उन्होंने मेरी आजादी छीन ली थी
और फिर
साँस तक लेने के लिए हाँफती मैं
लोहे की सलाखों से घिरी थी
यह तब भी ठीक था,
उससे, जब कि उन्होंने
मुझसे मेरी बच्ची को छीन लिया था
उस दिन
सब कुछ , मेरा भविष्य तक , दूर चला गया
आप कह सकते हैं कि मेरी जिन्दगी में काफी कुछ घटा
फिर भी मैं उस दिन को याद करती हूँ
जब सेना ने मेरे देश को
सलाखों के पीछे ढकेल दिया था
लेकिन उस दिन मुझ में जबरदस्त ताकत आई
और डर चला गया
यही शुरुआत थी
निष्कासन का गीत
उन्होंने मेरी आवाज काट दी
मेरे पास अब दो आवाजें है
मेरे अपने गीतों को
दो बोलियों में उड़ेल दिया

उन्होंने मुझ से मेरा सूरज छीन लिया
अब मेरे पास दो नए सूरज
मैं उन्हें बजा रही हूँ
दो नगाड़ों की तरह
उन्होंने मुझे मेरे लोगों से अलग कर दिया
और आज मेरे जुड़वा गीत
मेरे लोगों के करीब
लौट रहें है प्रतिध्वनि की तरह
और मेरे निष्कासन के बाद के
अंधेरे के बाद
मेरी कविता आग उगल रही है
शीशे के सामने
उन्होंने मेरी आवाज काट दी
मेरे पास अब दो आवाजें है
अधपका सवाल
मैं अपने को किस तरह निष्कासन से विमुक्त करूं
सलाद में कटे टमाटर की तरह
सलाद के पत्तो के ऊपर
छोटे छोटे सुनहरे बीजों में
खून बिखेरे बिना
स्वाद की खुशबू बरकरार रखे हुए
ताजा और कुरकुरी
गरमागरम रोटी की तरह
भोग्य बने बिना
मैं अपने को किस तरह निष्कासन से विमुक्त करूं
किस तरह निष्कासन से विमुक्त करती हुई
पूरी कि पूरी बाहर निकल आऊँ
प्रयोग
लीजिए, ध्यान से, एक शब्द
मसलन कि शब्द " डर"
इसके ऊपर छुटकारे का नमकीन
और कड़वा स्वाद छिड़किये
लोहे की उंगलियों से
पेट के मुँह में निचोड़िये
नीचे से आती उबकाई
खड़े होने तक के लिए कोई जमीन नहीं
पुतलियों में सफेद ज्वार
हवा को विशाल खंजर से गोद दिया गया हो
यदि यह प्रयोग किसी परिणाम तक ना पहुँचे तो
बम और बूटो कसे चढ़ाई
अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद
रति सक्सेना
Alicia Partnoy
is a survivor from the secret detention camps where about 30,000
people 'disappeared' in her country, Argentina. She is best
known as the author of The Little School. Tales of Disappearance
and Survival that was published in Argentina in 2006 as La
Escuelita. Relatos testimoniales.
A poet, translator, and scholar, Alicia Partnoy has published
the poetry collection Little Low Flying/Volando bajito,
translated by Gail Wronsky and illustrated by Raquel Partnoy.
Poems from her Revenge of the Apple/Venganza de la manzana rode
the metro in New York, Dallas, and Washington D.C., have been
set to music by Sweet Honey in the Rock, and have been
translated into several languages, including Hebrew.
Partnoy
edited You Can't Drown the Fire: Latin American Women Writing in
Exile, and from 2003 to 2006, she was the co-editor of
Chicana/Latina Studies: the journal of Mujeres Activas en Letras
y Cambio Social. Her work has been twice a Pushcart Foundation
Writer's Choice Selection (Tobias Wolff and Bobbie Ann Mason),
and has been listed in the London Times as a best-seller. Her
poems, testimonial texts, and scholarship have been widely
published in the U.S.A and abroad.
Alicia Partnoy served on the boards of directors of PEN,
Roadwork, and Amnesty International U.S.A. She is an associate
professor at Loyola Marymount University. Partnoy presides over
Proyecto VOS, Voices of Survivors, an organization that brings
survivors of state sponsored violence to lecture at U.S.
universities.
|